{"_id":"606cabf98ebc3ec44635bcff","slug":"loot-with-2-brothers-on-expressway-mathura-news-agr487591176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाईयों से मारपीट कर नकदी और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाईयों से मारपीट कर नकदी और बाइक लूटी
विज्ञापन
राया से बाइक से लौट रहे दो भाइयों को सोमवार रात नीवगांव रोड पर नकाबपोश छह बदमाशों ने घेर लिया। सगे भाइयों से मारपीट करते हुए बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर भाग खड़े हुए।
नीवगांव निवासी पूरन सिंह पुत्र पन्नालाल बड़े वाहनों पर चेस चलाने का काम करता है। वह रात को ट्रक के चेस को मांट में खड़ा करके दूसरे प्राइवेट वाहन से राया तक आ गया। यहां से सगे भाई बंटी को फोन करके बुलवा लिया। यहां दोनों भाई गांव जा रहे थे। जैसे ही नीवगांव रोड पर आयराखेड़ा बंबा के पास खड़े छह नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। दोनों से बदमाश बाइक, दस हजार रुपये और बाइक लूट ले गए।
घटना के बाद भाई पूरन और बंटी पास के ही गांव दुनैटिया में जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राया और मांट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्रामीण थाना राया भी आए। लेकिन यहां से घटना स्थल मांट थाना क्षेत्र का बताकर पीड़ित को टहला दिया गया। मांट पुलिस घटनास्थल थाना राया का बताकर टालमटोल करती रही। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि थाना राया में पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
----
सगे भाइयों को लूटने वाले एक्सप्रेसवे के लुटेरे तो नहीं
मथुरा। राया में बाइक और नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तो कहीं एक्सप्रेसवे की घटना में शामिल तो नहीं। जिस प्रकार बस की सवारियों को लूटने वाले छह बदमाश बताए जा रहे हैं, उसी प्रकार सगे भाइयों को भी लूटने भी छह बताए जा रहे हैं।