{"_id":"5ec676768ebc3e90591e50e6","slug":"loot-crime-chhata-mathura-mathura-news-agr442755578","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेच कर आ रहे किसानों से लूटे 21700 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेच कर आ रहे किसानों से लूटे 21700 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। कोसीकलां मंडी में गेहूं बेचकर आ रहे गांव उंदी के दो किसानों से बाइक सवार बदमाशों ने छाता कोतवाली क्षेत्र में तमंचा दिखाकर 21700 रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
गांव उंदी निवासी किसान नरेश पुत्र बुद्धी एवं सुखवीर गांव के ही एक व्यक्ति की मैक्स पिकअप में गेहूं भरकर कोसी मंडी में बेचने ले गए। गेहूं बेचने के बाद वे मैक्स से गांव लौटकर आ रहे थे। इस दौरान नरेश आढ़तिया से गेहूं बिक्री के 20000 रुपये लेकर आया था।
सुखवीर की जेब में 1700 रुपये थे। बृहस्पतिवार को सुबह 11:45 बजे वैकमेट कंपनी के निकट चालक ने गाड़ी रोक दी और निकट स्थित आटा मिल में चला गया। इतने में अपाचे सफेद रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और उनसे कहने लगे कि तुमने बुढ़िया की खेत से पानी की मोटर चोरी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकट ही बुढ़िया रहती है। उससे मुकाबला कर आओ। वे दोनों को बाइक पर बैठाकर ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे मारपीट की तथा तमंचा दिखाकर दोनों से रुपये लूट लिए और बाइक से भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।