फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lok Sabha

हेमा ने संसद में उठाया ओलावृष्टि और पट्टेदार किसानों का दर्द

Thu, 19 Mar 2020 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने लोकसभा में बृहस्पतिवार को पट्टेदार किसानों की पीड़ा को उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकांश लघु और सीमांत किसान द्वारा बड़े किसानों की जमीन को पट्टे पर लेकर कृषि कार्य करते हैं, लेकिन जब दैवी आपदा से फसल को नुकसान होता है तो सरकार द्वारा की जाने वाली राशि जमीन मालिक बड़े किसान के खाते में जाती है। सरकार को इस संदर्भ में उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने मथुरा में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की बात रखते हुए कहा कि यहां मार्च के प्रथम सप्ताह में हुई बारिश से किसान की फसल प्रभावित हुई है। प्रशासनिक स्तर पर सर्वे भी किया गया है, लेकिन इसका लाभ फसल बुवाई करने वाले किसान को कैसे मिलेगा। मथुरा जनपद में भी बड़ी संख्या में किसान पट्टे पर जमीन लेकर कृषि कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी मुआवजा पट्टे पर जमीन लेकर फसल उगाने वाले किसान को नहीं मिलेगा। यह राशि जमीन के मालिक के खाते में जाएगी, जबकि नुकसान पट्टेदार किसान का हुआ है। ऐसे में सरकार को ऐसा कोई प्रावधान करना चाहिए, जिससे सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद पट्टेदार किसान को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed