फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Locked the power plant by stopping the supply

Mathura News: आपूर्ति ठप कराकर बिजलीघर पर लगाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Locked the power plant by stopping the supply
बाजना/नौहझील (मथुरा)। भाकियू (टिकैत) के जिला महासचिव रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सकतपुर विद्युत सबस्टेशन में विभिन्न मांगों को लेकर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीओ किसानों के बीच पहुंचे। ज्ञापन लेकर तीन दिन में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान सबस्टेशन पहुंचे। यहां धरने पर बैठ गए। सूचना के बाद भी अफसर नहीं पहुंचे तो सबस्टेशन पर ताला लगाकर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी और ताला लगा दिया। किसानों ने कहा कि सबस्टेशन पर तैनात कर्मी किसानों का शोषण कर रहे हैं। ट्यूबवेल के कनेक्शन को लेकर किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख जिला महासचिव रोहिताश चौधरी ने हिदायत दी कि किसानों का कार्य समय से नहीं हुआ और शोषण हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रवक्ता कैप्टन राजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तेज बहादुर सोनी, मंडल महासचिव संजीव चौधरी, जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंह, भोला प्रधान, सुधीर चौधरी, मनीष फौजदार, ज्ञानेंद्र सिंह,, बृजमोहन सिंह, भोला, नोहवत सिंह, हरप्रसाद सिंह, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed