{"_id":"5f09ebfe8ebc3e637916a8d9","slug":"lockdown-of-two-days-vrindavan-close-market-mathura-news-agr450038770","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घण्टे के लोकडाउन में वृंदावन में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घण्टे के लोकडाउन में वृंदावन में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
वृंदावन में नगर निगम चौराहे के निकट पसरा सन्नाटा।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। 55 घंटे के लॉकडाउन का खासा असर धार्मिक नगरी वृंदावन में देखने को मिला। डीएम, एसएसपी ने भी वृंदावन पहुंचकर लॉकडाउन की स्थिति देखी। पुलिस निरंतर गश्त करती रही। शनिवार को कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद नजर आए, वहीं सड़कें भी पूरी तरह खाली थीं।
हालांकि कुछ लोगों बेवजह घूमते नजर आने पर जुर्माना वसूल कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं जरूरी कामकाज से निकले लोगों से मास्क व हेलमेट का प्रयोग करने की अपील भी की गयी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने भी निरीक्षण किया।
सार्वजनिक स्थानों पर किया सैनिटाजेशन
शनिवार को अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी के आदेशों के अनुपालन में निगम कर्मियों ने नगर की गौरानगर कॉलोनी, बस स्टैंड, निगम कार्यालय सहित कई क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कर लोगों से सरकार के आदेशों का पालन कर अधिक से अधिक समय घरों में रहने की अपील भी की।