फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown, of two, days, close market, road , mathura

सख्ती: लॉकडाउन का पालन कराने को सड़कों पर उतरे अफसर

Sat, 11 Jul 2020 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown, of two, days, close market, road , mathura
दो दिन के लॉक डाउन में शनिवार को होली गेट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। दो दिन के लॉकडाउन के दौरान शनिवार को शहर में सड़कों पर फिर से वीरानी छा गई। इक्का-दुक्का वाहन ही आते-जाते दिखे। बाजार बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सड़कों पर उतरे। शासन स्तर से भेजे गए कोविड-19 के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ शहर का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान दवा, दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 10 जुलाई की रात से 13 जुलाई की सुबह तक लॉकडाउन किया है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने नौ जुलाई को ही घरों में आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कर लिया। शनिवार को सुबह पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। डीग गेट, होली गेट, कृष्णा नगर, गोविंद नगर, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस ने वाहनों को रोका और पैदल राहगीरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

बेवजह घूम रहे लोगों को डांट-फटकार कर वापस भेजा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं कोविड-19 के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी मथुरा पहुंचे हैं। शनिवार को सुबह से ही नोडल अधिकारी डीएम और एसएसपी के साथ शहर के डीग गेट, होलीगेट आदि स्थानों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed