फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

लगातार गिर रहे सब्जी-फलों के भाव

Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
डैंपियर सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन से फल और सब्जियों के भाव पर बड़ा असर पड़ रहा है। कीमतों में भी निरंतर गिरावट आ रही है। अधिकांश सब्जी इस वक्त 10 से 20 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रही हैं। कुछ समय पहले प्रशासन के स्तर से जारी की गई सूची में फलों की कीमत 50 प्रतिशत तक कम हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा सुबह चार बजे से सात बजे तक थोक और फिर सुबह 10 बजे तक फुटकर बिक्री के तय समय में सब्जी और फलों की बिक्री संभव नहीं हो रही है। दुकानदारों की कोशिश 10 बजे से पहले ही सामान को खत्म करने की रहती है। इससे दुकान खुलने के समय और बंद होने के समय में भाव बदल जाते हैं। इतना ही नहीं, ढकेल पर गलियों में भी सब्जी बेचने वालों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन

इसके अलावा भी फल और सब्जी की निरंतर आमद भी भाव को कम करने का बड़ा कारण बनी हुई है। पिछले सप्ताह जिला प्रशासन के स्तर से जारी की गई दरों की सूची में केला की कीमत 40 रुपये प्रति किलो तय की थी, जो अब 20 रुपये के भाव में मिल रहा है। इसके अलावा अंगूर और संतरा की कीमत 40 से 50 रुपये, पपीता का भाव 35 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी/फल पूर्व दरें वर्तमान दरें
टमाटर 25-30 20
हरी मिर्च 40 40
आलू 20-25 18-20
गोभी 30 10-15
शिमला मिर्च - 30-40
करेला - 50
पालक - 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed