{"_id":"5e9886d88ebc3e76a3066f8c","slug":"lockdown-mathura-news-agr4381666194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर आठ लोगों को देख पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर आठ लोगों को देख पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना वायरस के खतरे के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। सामाजिक दूरी तो छोड़िए यातायात नियमों का भी माखौल उड़ाया जा रहा है। ऐसा ही मामला कोसीकलां में बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कोठवन बॉर्डर पर एक बाइक पर आठ लोगों को देख पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली गेट निवासी बाइक सवार छह बच्चों के साथ गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था। राजमार्ग से गुजरते हुए पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसके पेट में दर्द हो रहा है। पत्नी को अस्पताल दिखाने के लिए लेकर जा रहा है। उसके घर पर कोई बुजुर्ग या परिजन नहीं हैं। इसलिए वह बच्चों को किसके पास छोड़ता। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जाने की इजाजत दे दी।
इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह का कहना है कि जब युवक ने पत्नी का प्रसव होने की बात कही तो मानवता के आधार पर उसे जाने दिया गया।