{"_id":"5e8381af8ebc3e7693222502","slug":"lockdown-mathura-news-agr4361796129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आश्रय सदन आएंगी 109 संवासिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आश्रय सदन आएंगी 109 संवासिनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। कृष्णा कुटीर की 109 संवासिनियों को महिला आश्रय सदन में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसा कृष्णा कुटीर को कोरोना कंट्रोल के लिए क्वारंटीन बनाने के प्रशासन के फैसले के बाद किया जा रहा है।
वृंदावन स्थित कृष्णा कुटीर में करीब 109 संवासिनियां हैं। कोरोना कंट्रोल के लिए क्वारंटीन बनाने के लिए प्रशासन ने मथुरा-वृंदावन के अन्य स्थानों के अलावा कृष्णा कुटीर का भी चयन किया है। जिसके चलते यहां से करीब 109 संवासिनियों को चेतन्य विहार फेस-2 में शिफ्ट करने की कार्रवाई चल रही है।
चेतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में पहले से ही संवासिनी मौजूद हैं परंतु इसकी कुल क्षमता 500 से अधिक की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि बुधवार तक हम संवासिनियों को महिला आश्रय में भेज देंगे। इसके बाद इसे पूरी तरह से क्वारंटीन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। जानकारी रहे वृंदावन में शिव कृपा धाम तथा एक अन्य स्थान को भी क्वारंटीन के लिए प्रयोग किया जाना है।