फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

पुलिस को देख मची भगदड़, पोखर में डूबने से ग्रामीण की मौत

Tue, 31 Mar 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मथुरा/टाउनशिप। भीड़ एकत्रित करके जुआ खेलने की सूचना पर रिफाइनरी वाटर वर्क्स पुल के नीचे पहुंची पुलिस को देख भगदड़ मच गई। इनमें से एक ग्रामीण भागते हुए पोखर में गिर गया। जिससे पोखर मेें डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। एक घंटे तक पुलिस शव को लेने के लिए मशक्कत करती रही। पुलिस अफसरों के समझाने पर शव को पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

महामारी कोरोना वायरस को लेकर पुलिस पूरी अहतियात बरत रही है। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि रिफाइनरी वाटर वर्क्स पुल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। रिफाइनरी पुलिस पहुंची तो एकत्रित लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक ग्रामीण पोखर में गिर गया। पुलिस उसे बचाती, तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आनन-फानन में गांव के गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। एक घंटे की मशक्कत के बाद एसपी सिटी अशोक मीणा के समझाने पर ग्रामीण माने और शव पुलिस को सौंपा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पीछा करने से जगनी की मौत हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस पहुंचती है। पुलिस गई थी तो भागकर पोखर में गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed