{"_id":"5e83810d8ebc3e78dd04c82f","slug":"lockdown-mathura-news-agr436087010","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की सीमाएं सील, आवाजाही थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की सीमाएं सील, आवाजाही थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन अब दिखाई देने लगा है। मथुरा जिले की हरियाणा और राजस्थान से लगी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। जिले की कोटवन बार्डर पुलिस चौकी पर बैरियर लगा दिए गए हैं, जहां से हरियाणा की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि कुछ लोग पटरियों के सहारे दिल्ली से मथुरा पहुंच रहे हैं।
एक परिवार मंगलवार की दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक के सहारे बल्लभगढ़ से मथुरा पहुंचा है। परिवार मथुरा शहर का रहने वाला है। उधर, गोवर्धन से लगी राजस्थान की सीमा भी सील कर दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सीमाओं को सील करने के आदेश के बाद जिलेभर में एनएच-2 समेत सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। पलायन करने वाले अधिकांश लोग रोडवेज बसों, अन्य वाहनों तथा पैदल मथुरा की सीमा से बाहर निकल चुके हैं।
हालांकि प्रशासन ने 800 बेड का एक क्वारंटीन सेंटर बनाया है, लेकिन इस सेंटर में अभी कोई पीड़ित नहीं पहुंचा है। जिला अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल और दो निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बने हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी को भी तैयार किया जा रहा है।