फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Liver is becoming fatty due to kachori, samosa and junk food

Mathura News: कचौड़ी, समोसा और जंक फूड से फैटी हो रहा लिवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Liver is becoming fatty due to kachori, samosa and junk food
मथुरा। रोजाना कचौड़ी, समोसा और जंक फूड खाने वाले युवाओं में फैटी लिवर की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 फीसदी युवा मरीज इसी बीमारी से पीड़ित पहुंच रहे है। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर इनमें खून की कमी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। इनमें से लगभग 50 मरीज केवल फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित होते हैं। चिकित्सकों का कहना हैं कि मथुरा में ज्यादातर युवाओं में यह परेशानी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि घर से बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, ट्यूशन, पढ़ाई के लिए समय बचाने अथवा लंबी कक्षाओं के कारण युवाओं और कामकाजी महिलाओं में जंक फूड खाने की आदत बढ़ रही है। फैटी लिवर बीमारी का यह एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरूआत में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते इसलिए पता नहीं चलता, लेकिन कुछ समय बाद पेट में पानी भरने, खून की उल्टी होने, लिवर में परेशानी जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कई मरीजों में लिवर ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ जाती है। अस्पताल आए मरीजों से पूछताछ में पता चला कि 65 फीसदी लोग सप्ताह में तीन से पांच दिन तली सामग्री और फास्ट फूड से पेट भरते हैं। इसके अलावा पैदल चलने, व्यायाम से भी बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यायाम में कमी से भी बढ़ रही समस्या
डॉ. महेश्वरी ने बताया कि जंक फूड का सेवन, मोटापा, व्यायाम में कमी, पैदल नहीं चलना जैसी आदतें फैटी लिवर की समस्या बढ़ा रही हैं। यह खास तौर पर उन युवाओं के लिए चिंताजनक है, जो अकेले रह रहे हैं और नियमित भोजन की सहज उपलब्धता नहीं होने पर जंक फूड खाने की आदत बना बैठे हैं। फैटी लिवर से पता चलता है कि उस व्यक्ति के शरीर में फैट जमा होना शुरू हो गया है। समय पर उसे नियंत्रित नहीं किया गया तो आगे चलकर वह लिवर सिरोसिस का रूप ले सकता है। मधुमेह के बाद सबसे अधिक मामले लिवर में गड़बड़ी अथवा फैटी लिवर के आते हैं।


बचाएंगी यह आदतें

- पैकेट बंद भोजन, फास्ट फूड और तली सामग्री से बचें।

- दाल, रोटी, सलाद, हरी सब्जी को भोजन में शामिल करें।

- रोजाना योग करें, साइकिल चलाएं या रस्सी कूद सकते हैं।
- बैठने का कार्य है तो 30-45 मिनट बाद कुछ देर टहलें।


युवाओं को रोजाना बाहर की कचौड़ी, समोसा के साथ ही जंक फूड खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में कई तरह की बीमारियां बन रही हैं। तली भुनी चीजें खाने से सबसे ज्यादा फैटी लिवर की समस्या हो रही है।
- डॉ. नीरज अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed