फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Liquor was going in the truck under the mango boxes

आम की पेटियों के नीचे ट्रक में जा रही थी शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Liquor was going in the truck under the mango boxes
राया (मथुरा)। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक्सप्रेस वे से एक ट्रक को पकड़ लिया। उसमें आम की पेटियों के नीचे हरियाणा ब्रांड की शराब की पेटियां लदी थी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षिक उमेश चंद्र त्रिपाठी, एसओजी टीम ने एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 112 पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक पर संदेह होने पर उसे रोक लिया। ट्रक में आम की पेटियां लदी थी। जब आम की पेटियों को हटाना शुरू किया तो ट्रक के अंदर बनी केबिन में शराब की पेटियां लदीं मिलीं। पुलिस ने मौके से सतीश और सत्यभान निवासी गांव सिसाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रक से हरियाणा ब्रांड की 312 पेटियां बरामद की हैं। पकड़े युवकों ने बताया की ट्रक को दिल्ली से बिहार पहुंचाना था। रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक को पूरी तरह से शराब लादने के लिए ही सेट किया है। उसमें खांचे भी इसी तरह से सैट किए गए हैं। शराब को लाते ले जाते समय कोई शक भी नहीं कर सके। पुलिस ने पकड़े दोनों युवकों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed