फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Linter of under construction house falls, laborer buried under debris dies

Mathura News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Linter of under construction house falls, laborer buried under debris dies
- हाईवे थाना क्षेत्र की जमुनाधाम कालोनी में वारदात, तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की जमुनाधाम काॅलोनी में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, तीन मजदूर घायल हुए हैं।

हाईवे थाना पुलिस के अनुसार जमुनाधाम काॅलोनी में अभय गुप्ता का मकान बन रहा है। इसमें बलवीर (52) पुत्र देवी सिंह निवासी पिपरौठ, फरह मजदूरी कर रहा था। दोपहर के समय ठेकेदार हसन मकान के दूसरे तल पर लिंटर डलवा रहा था। इसी दौरान शटरिंग की कुछ बल्लियां टूट गईं। इसे ठीक करने के लिए मजदूर बलबीर नीचे आया। बल्लियां ठीक करते समय निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मजदूर बलबीर मलबे में दब गया। तीन और मजदूर भी चपेट में आने से चोटिल हो गए। मौके पर आसपास के लोग जुटे। आनन-फानन में अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा अवश्य दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed