{"_id":"5fd3998a8ebc3e3c513d73bb","slug":"light-mathura-news-agr4715277134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मसानी बिजलीघर और राधापुरम फीडर की हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्टिंग के वक्त बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे में झुलसे 11 मजदूरों के मामले में अधीक्षण अभियंता (एसई) शहर एपी शुक्ला ने जांच बैठा दी है। एसई ने इस हादसे की जांच अधिशासी अभियंता टेस्ट कृष्णानगर राजवीर सिंह को सौंपी है। एसई ने दो दिन में इस हादसे की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। जांच में किसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ, ठेकेदार की क्या कमियां रहीं, इसकी पुनरावृत्ति पुन: न हो आदि बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।
वृंदावन के गांव धौरेरा के निकट अलग-अलग गुजर रहीं 33 केवी की लाइनों को शिफ्ट किया गया है। यह कार्य यहां निर्माणाधीन गोशाला के लिए हो रहा है। लाइन शिफ्ट करने का काम कंपनी अमित इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया। 33 केवी की यह विद्युत लाइनें राधापुरम स्टेट और मसानी बिजलीघर के लिए जाती हैं। बृहस्पतिवार को शटडाउन के तहत ठेकेदार के मजदूर विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में गांव धौरेरा के पीछे काम कर रहे थे। शाम 5:30 बजे ठेकेदार ने शटडाउन वापस कर दिया। इसके उपरांत बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन ठेकेदार ने मजदूरों को काम पर लगाए रखा। किसी प्रकार काम करते वक्त एक पोल दूसरी 33 केवी लाइन से टच कर गया। इससे लाइन पर कार्यरत 11 मजदूर चपेट में आ गए। अचानक बिजली करंट से मजदूरों में चीख पुकार मच गई। अन्य मजदूर करंट की चपेट में आए मजदूरों को बचाने में जुट गए। घटना की सूचना विद्युत अधिकारियों को दी गई। अब इस मामले में जांच की जाएगी।
ठेकेदार के खिलाफ जेई ने दी तहरीर
मसानी बिजलीघर के अवर अभियंता रामवीर ने ठेकेदार संजीव चौहान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई: शुक्ला
लाइन शिफ्टिंग में 11 मजदूर झुलसने की जांच कराई जा रही है। किसकी लापरवाही रही। जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-एपी शुक्ला, एसई शहर
साढ़े बारह घंटे बिजली गुल होने से सड़कों पर रहा अंधेरा
हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के चलते मसानी बिजलीघर और राधापुरम फीडर घर के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को साढ़े बारह घंटे बिजली नसीब नहीं हो सकी। जबकि लाइन शिफ्टिंग के लिए चार घंटे की सूचना पूर्व में बिजली अफसरों ने दी थी। बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। रात को 11 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह 10:30 बजे से गुल हुई बिजली से महिला और बच्चे काफी आहत दिखे। उन्हें टीवी पर सीरियल देखने को नहीं मिले।