फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   light

विद्युत सामग्री भंडारगृह में पुराना सामान देख ऊर्जामंत्री ने लगाई फटकार

Sat, 05 Dec 2020 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
light
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार की शाम को औरंगाबाद स्थित विद्युत सामग्री भंडारगृह का निरीक्षण किया। यहां पर पुराना सामान देखकर ऊर्जामंत्री ने अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल एसडीएम सदर और विजिलेंस एसपी को मौके पर बुलाकर पूरी जांच करके पांच साल का ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को वृंदावन के पागल बाबा के निरीक्षण के बाद औरंगाबाद विद्युत निगम 132 स्टोर पर पहुंचे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का पुराना सामान देखकर माथा ठनक गया। ऊर्जामंत्री ने विद्युत निगम के अफसरों की फटकार लगाई। तत्काल मौके पर एसपी विजिलेंस और एसडीएम सदर को बुला लिया। ऊर्जामंत्री ने सभी सामान की पूरी गिनती के साथ ही पांच साल पुरानी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री के तेवर को देखकर विद्युत निगम के अफसरों में खलबली मच गई। ऊर्जामंत्री ने कहा कि सरकार सस्ती और निर्बाध बिजली के लिए संकल्पबद्ध है। इसलिए स्टोर में सामग्री के रखरखाव व स्टॉक का सही प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को निष्पक्ष व पारदर्शी ऑडिट सुनिश्चित करने को कहा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता देवो भव: की नीति सर्वोपरि है। उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। कहा कि उपभोक्ताओं के सहयोग से लाइन लॉस सिंगल डिजिट में लाएं और शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed