{"_id":"5e9c401c8ebc3e76b0067aac","slug":"leopard-mathura-news-agr4384560185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़ीग में तेंदुए के आने की खबर से दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़ीग में तेंदुए के आने की खबर से दहशत में आए ग्रामीण
विज्ञापन
अड़ीग के जंगल में तेंदुए को खोजती वन विभाग की टीम।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गांव अड़ीग के जंगल में तेंदुए के आने की खबर से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने पद चिन्हों के आधार पर तेंदुए की खोज की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
शनिवार को पूर्व प्रधान मुनीष स्वरूप के खेत में काम रहे ग्रामीण पवन सैनी को तेंदुआ दिखाई दिया। उसने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। इसके बाद तेंदुए के आने की आहट पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसकी सूचना पुलिस के साथ वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग के रेंजर ब्रजेश सिंह परमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दो टीम लगाई गई हैं। खेतों में मिले पद चिन्ह के आधार पर टाइगर या हाइना (लकड़बग्घा) हो सकता है।
हाइना भी मांसाहारी होता है। जानवर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह घर से न निकलें। अगर जानवर दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को अवगत कराएं। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक वन विभाग रघुनाथ मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी गोवर्धन बृजेश सिंह परमार, सेक्शन अधिकारी आशीष कुमार, वन रक्षक दिगंबर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मथुरा मुकेश कुमार मीणा, चौकी प्रभारी अमरेश कुमार आदि थे।