{"_id":"64d2854e62874ed697076000","slug":"lawyer-tries-to-commit-suicide-by-shooting-himself-on-yamuna-expressway-in-mathura-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुसाइड नोट लिख खुद को मारी गोली, खून से लथपथ कार में तड़पते मिले वकील; पास में पड़ा था रिवॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुसाइड नोट लिख खुद को मारी गोली, खून से लथपथ कार में तड़पते मिले वकील; पास में पड़ा था रिवॉल्वर
Tue, 08 Aug 2023 11:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:41 PM IST
सार
मथुरा में वकील ने सुसाइड नोट लिख खुद को गोली मार ली। वह खून से लथपथ कार में तड़पते मिले। पास में रिवॉल्वर पड़ा था। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Mathura News: सुसाइड नोट लिख खुद को मारी गोली, खून से लथपथ कार में तड़पते मिले वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वकील अपनी कार में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गोली उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना महावन थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 117 के सैयद की मजार के पास की है। यहां महोली रोड स्थित मानस नगर निवासी वकील गौरव उपाध्याय (40) अपनी कार में तड़पते मिले। वह खून से लथपत थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। घटना के समय वह नोएडा से आगरा की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
आसापास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। वकील को तत्काल सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को गाड़ी से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग
गौरव ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट पर लिखा कि 'मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। मैंने स्वयं अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है'। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस गौरव के होश आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही पूरी बात साफ हो सकेगी, कि वह किस बात से परेशान हैं।
Trending Videos
कर्ज न रंजिश, पुलिस मान रही घरेलू विवाद
एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि अधिवक्ता के विषय में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनकी कोई रंजिश नहीं थी। बैंक या किसी साहूकार का कर्ज भी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक घरेलू विवाद का मामला समझ आ रहा है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, अभी तक आत्महत्या के प्रयास का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। अधिवक्ता उपचाराधीन है।