{"_id":"2dd4e82e001a1dd84ae52b4a2829fb66","slug":"lattha-puja-in-nari-semri-mela-of-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर पर यदुवंशियों ने पूजे लट्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर पर यदुवंशियों ने पूजे लट्ठ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/छाता
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरी सेमरी में देवी मंदिर पर शनिवार को यदुवंशियों ने लट्ठ से देवी मां की पूजा की। इस दौरान सबसे पहले मंदिर पर लट्ठ का स्पर्श कराया गया और फिर समूचा प्रांगण लट्ठ की आवाज से गुंजायमान हो गया। इसके बाद भक्त मां के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर गए।
दोपहर से ढाई बजे से ही सांखी, अलवाई और रहेड़ा के लोग लट्ठ पूजन के लिए आने लगे थे। आयोजन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर से भीड़ हटावाई। दुकानें भी बंद करा दी गईं थीं। हाईवे से भवन तक लट्ठ पूजा को आने वाले लोग हाथों में लाठी, फरसा, भाला आदि लेकर चल रहे थे। घोड़िया नचाते, बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते, देवी मां और झूला बारे का जयकारा लगाते हुए बढ़ रहा कारवां माहौल में वीर रस का संचार कर रहा था।
साढ़े तीन बजे गांव नरी के लोग लट्ठ पूजा करने आए। पूजन के दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ अतुल कुमार श्रीवास्तव, छाता कोतवाली के प्रभारी फोर्स के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मेले में जगह-जगह प्याऊ और भंडारे की व्यवस्था भी थी। आयोजन में जिला पंचायत के ठेकेदार रामहेत भगत, कल्लन सिंह जादौन, गोपाल चंद सेठी, धर्मेंद्र, राधेश्याम आदि का सहयोग रहा।