{"_id":"6621a37afe8a3f64f107cda4","slug":"last-rites-of-national-players-kamlesh-and-rudra-were-performed-mathura-news-c-29-1-mtr1002-225230-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश और रुद्र का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश और रुद्र का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मथुरा।। एथलेटिक्स की राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश और हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रुद्र प्रताप का बृहस्पतिवार देर रात मथुरा मसानी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय खिलाड़ियों ने नम आंखों से भाई-बहन को अंतिम विदाई दी।
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश और उसके भाई हॉकी खिलाड़ी रुद्र प्रताप की उसके जीजा श्रेयांश ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम होने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब पौने 10 बजे परिवारीजन कमलेश और रुद्र के शव को साथ लेकर मथुरा पहुंचे। भाई-बहन के शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। रुद्र की मां की चीत्कार सुनकर लोगों के दिल दहल गए।
स्थानीय लोगों की मौजूदगी में परिजन दोनों के शवों को लेकर मसानी श्मशान घाट पहुंचे। जहां भाई-बहन का अंतिम संस्कार किया गया। पास पड़ोसियों और स्थानीय खिलाड़ियों ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनसंपर्क अधिकारी कन्हैया गुर्जर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। इसे लेकर कन्हैया गुर्जर जिलाधिकारी को पत्र भी देंगे। कन्हैया गुर्जर का कहना है कि रुद्र और कमलेश के पिता पातीराम ने काफी समय तक खिलाड़ियों की सेवा की है। उनके साथ हुई एक घटना अत्यंत दुखद है।