{"_id":"588f6b9c40ce01b4deaa73fcb84c189a","slug":"last-rite-of-martyre-samod-chaudhary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद समोद के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद समोद के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 31 Oct 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक सूरज चांद रहेगा, समोद तेरा नाम रहेगा...। भवनपुरा की गलियां गगन भेदी नारे से गूंज रही थी। गांव के लाल शहीद समोद चौधरी के सम्मान में जैसे पूरा गोवर्धन उमड़ पड़ा था। आंखें नम थीं लेकिन छाती एक गौरव की अनुभूति से चौड़ी। राजकीय सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
जम्मू के वादीपुरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए दो दिन पूर्व भवनपुरा का लाल समोद चौधरी शहीद हुए। शनिवार को सुबह 8:20 बजे सेना की गाड़ी से शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर जैसे ही मथुरा से जमुनावता चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से राह देख रहे हजारों लोगों ने ‘समोद चौधरी अमर रहे’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पार्थिव शरीर को लाने वाली सेना की गाड़ी पर पुष्प वर्षा होने लगी। जमुनावता चौराहे से गांव भवनपुरा तक गाड़ी के आगे-पीछे हजारों लोग शहीद के सम्मान में नारे लगाते हुए पैदल ही आगे बढ़ लिए। नौ बजे शहीद का शव हजारों लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। जहां अपने लाल के अंतिम दर्शन को पूरा गांव उमड़ा हुआ था।
विज्ञापन
यहां से शहीद का पार्थिव शरीर भीड़ के साथ सैन्य अफसरों की अगुवाई में गांव के श्मशान के निकट ही शहीद के खेत पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार स्थल पर ‘जय जवान, जय किसान, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, समोद तेरा नाम रहेगा’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
सेना के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेकेंड लांसर जोधपुर से आए सैन्य कर्मियों ने शहीद को सलामी दी। शहीद के बड़े पुत्र शिवम ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में सैन्य अधिकारी भी अपने भाव नहीं रोक सके। उनकी आंखें भी नम हो गईं।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
शहीद समोद के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर मथुरा के ब्रिगेडियर एसबीके सिंह, कर्नल संदीप शर्मा, कर्नल सरित प्रकाश सेना मैडल जोधपुर, मेजर ब्रिजेन्द्र सिंह, कैप्टन धीरज सैमुल जे, डीएम राजेश कुमार, एसडीएम विश्व भूषण मिश्रा, एसपी देहात अजय कुमार, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, सीओ सदर संजय कुमार, तहसीलदार बृजपाल यादव, बीडीओ राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, राजकुमार रावत, कांग्रेसी नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, सपा नेता प्रदीप चौधरी, मुकेश सिकरवार, शिव कुमार यादव, प्रीतम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, भाजपा नेता कारिन्दा सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, दीपक चौधरी, महादेव पांडे, बार एसोसिएशन सचिव राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चन्द सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।