{"_id":"2c656eb930ad30ef07e828299645b617","slug":"last-day-program-of-adhikmaas-in-dwarikadheesh-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन काली घटा में विराजे राजाधिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन काली घटा में विराजे राजाधिराज
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक मास की अमावस्या के दिन गुरुवार को प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में काली घटा के दर्शनों का आयोजन किया गया। शयन दर्शन में इस मनोरथ के मनोहारी दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।
मनोरथ के दौरान आसमान पर बिजली का तड़कना, बादलों की गड़गड़ाहट ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। बता दें कि अधिक माह में मंदिर में विभिन्न मनोरथों का आयोजन किया गया था। इसमें ठाकुरजी के पालने में झूलने, फूल मंडली, रथयात्रा, बड़ी नाव का मनोरथ, षड्ऋतु, कमल तलाई, कुंज में बगीचा आदि प्रमुख थे।
अमावस्या पर काली घटा के साथ ही अधिक माह के आयोजन संपन्न हो गए। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, मंदिर के मुखिया ब्रजेश आदि थे।
विज्ञापन
रथयात्रा महोत्सव कल
मथुरा। मंडी रामदास स्थित ठाकुर लक्ष्मीनारायण मंदिर में रथयात्रा महोत्सव 18 जुलाई को मनाया जाएगा। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरजी का अभिषेक होगा। सुबह दस बजे आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा। एक बजे तक सुंदरकांड का संगीतमय पाठ और शाम को श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।