{"_id":"6ad1295985c43729c405221f","slug":"language-questions-confused-students-mathura-news-c-369-1-mt11022-154306-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाषा के सवालों ने घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाषा के सवालों ने घुमाया
विज्ञापन
मथुरा। आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास के सवालों ने परीक्षार्थियों को घुमाया तो वहीं शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा के सवालों ने राहत दी।
डीएलएड आंशिक/बैक पेपर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले में कुल दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षार्थी राजू कुमार और कृष्ण कुमार ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक था भाषा के कुछ सवालों ने समय जरूर लिया लेकिन समय सीमा में ही प्रश्न पत्र हल कर लिया गया। प्रथम पाली में सुबह की शिफ्ट के दौरान चतुर्थ सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न पत्र आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 103 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 83 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित दर्ज किए गए।
विज्ञापन
वहीं, द्वितीय पाली में दोपहर के सत्र में द्वितीय प्रश्न पत्र शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रश्न पत्र के लिए कुल 90 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 74 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 16 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डायट प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम रहे।