{"_id":"c1b838c28acd33a7ffb485ca483f2a46","slug":"land-slide-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" होलीगेट पर धंसी सड़क, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलीगेट पर धंसी सड़क, जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख चौराहा होलीगेट पर हाल ही में जल निगम द्वारा बनाई गई सीवर लाइन के चैंबर के आसपास की जमीन बुधवार शाम को धंस गई। इसके चलते एक कार गड्ढे में फंस गई और होली गेट पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद कार को निकाला जा सका।
जल निगम ने होलीगेट पर सीवर लाइन के चैंबर का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद चैंबर के लिए खोदी गई सड़क में सही तरह से मिट्टी नहीं भरी गई और उसके ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया गया। बुधवार देर शाम अचानक चैंबर के आसपास की जमीन नीचे की ओर बैठने लगी और उसी दौरान आई एक कार जमीन में बने गड्ढे में फंस गई। इसके बाद तो सड़क पर जाम लग गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि वह गड्ढा जल निगम ने खोदा था। इस संबंध में जल निगम को अवगत करा दिया है। शीघ्र ही सड़क को सही करा दिया जाएगा।
पैरों तले खिसकी जमीन
जब गाड़ी फंसी तो एक शख्स चैंबर के पास खड़े होकर गाड़ी निकालने की तरकीब बता रहा था। लेकिन कुछ ही देर में उसके पैरों के नीचे की जमीन धंस गई और वह खुद ही गड्ढे में चला गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को निकाला।