फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laghu Udyog Bharati interacted with GST officials.

Mathura News: लघु उद्योग भारती ने किया जीएसटी अधिकारियों संग संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Laghu Udyog Bharati interacted with GST officials.
मथुरा। जीएसटी विभाग के साथ लघु उद्योग भारती मथुरा की बैठक स्थानीय होटल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती मथुरा के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गौरव मित्तल संयुक्त प्रदेश महामंत्री, रमेश सिंह ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एवं अनिल कनोजिया ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडल सचिव ने देश में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए बताया की लघु उद्योग भारती की देश के लगभग 590 जिलों में इकाई संचालित हैं, जिसमें लगभग 65000 सदस्य कार्यरत हैं। बैठक में जीएसटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर ने सभी समस्याओं को सुनकर सभी विषयों पर अपनी बात रखी। बैठक में अध्यक्ष अंकित बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री के जीएसटी 2.0 लागू करने से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में भारी मांग इसके बाद बढ़ गई है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, तुषार हाथी, अनुज लोहे वाले, नीरज शुक्ल, संजय जिंदल, मोटू मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed