फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laborer falls to death during building construction work

Mathura News: बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की गिरकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer falls to death during building construction work
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मुकुंद विहार में चल रहे बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान सोमवार शाम को एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सहकर्मियों ने मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने निर्माण ठेकेदार पर बिना सुरक्षा इंतजामों के काम कराने की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।


गोपाल निवासी भुडसू, हाईवे मजदूरी का काम करते थे। मसानी स्थित मुकुंद विहार में चल रहे कंस्ट्रक्शन में कार्य में सोमवार शाम साढ़े चार बजे करीब लगे हुए थे। तभी निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गए। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक गोपाल की मौत हो गई। सूचना पर मजदूर के परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने अन्य मजदूरों के साथ मिलकर निर्माण ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिना सुरक्षा उपकरण दिए कार्य कराने की बात कही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम को शव भेज दिया है। परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed