फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kroor Singh of Chandrakanta serial reached Shreeji's shelter

चंद्रकांता सीरियल के क्रूर सिंह पहुंचे श्रीजी की शरण में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kroor Singh of Chandrakanta serial reached Shreeji's shelter
बरसाना (मथुरा)। टीवी सीरियल चंद्रकांता में क्रूर सिंह का अभिनय एवं हिंदी फीचर फिल्म सरफरोश में मिर्ची सेठ के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा मंगलवार को परिवार समेत श्री जी की शरण में पहुंचे। रंगीली महल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के एलान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। इसमें फिल्म सिटी का न होना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा कष्ट का विषय था। इस कष्ट को योगी जी ने समझा है।
विज्ञापन

खनकती आवाज और बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्रीजी की नगरी बहुत ही सुंदर है। इस नगरी से उनके पूर्वजों का बहुत गहरा लगाव रहा है, उनकी कृपा से आज सपरिवार दिव्य दर्शन हुए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेता का लाडली मंदिर में चुनरी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सेवायत व्यवस्थापक योगेश शर्मा प्रभू, भगवान दास शर्मा, गोविंद शर्मा, पुजारी चंदर गोस्वामी, हेमंत गोस्वमी, हैप्पी पंडित, भूरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed