फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna Janmashtami 2025: Big change in darshan system in Dwarkadhish temple on Janmashtami

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नोट कर लें समय

Fri, 15 Aug 2025 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन का समय बदल दिया गया है। जन्माष्टमी पर सुबह ठाकुर जी के मंगल दर्शन प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक होंगे। इसके बाद  पंचामृत अभिषेक और शृंगार के दर्शन के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: Big change in darshan system in Dwarkadhish temple on Janmashtami
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज बिराजे स्वर्ण और रजत के हिंडोले में। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज, नरेश की आज्ञा अनुसार दर्शन के समय में निम्न परिवर्तन किया गया है। 15 अगस्त को सभी दर्शन यथावत अपने समय पर खुलेंगे। 16 अगस्त को दर्शन के समय में जो परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार मंगल दर्शन प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक होंगे। ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक और शृंगार के दर्शन 6:30 से लगभग 8:30 तक होंगे। इसके बाद ग्वाल व राजभोग के दर्शन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांयकाल उध्यापन के दर्शन 7:30 बजे होंगे। इसके बाद भोग संध्या आरती के दर्शन होंगे और 10:00 बजे जागरण की झांकी होगी और उसके पश्चात 11:45 पर ठाकुर के जन्म के दर्शन होंगे और 17 तारीख को प्रातःकाल 10:00 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य नंद महोत्सव का आयोजन होगा। नंद महोत्सव के बाद दर्शन सभी के लिए खुलेंगे, जिनका कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन शयन के दर्शन शाम 4:30 से 5:00 तक होंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दर्शन के लिए इस भीड़ में न लेकर आएं।
विज्ञापन

जन्माष्टामी पर 160 स्थानों पर होगी पेयजल व्यवस्था
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए जलकल विभाग मथुरा-वृंदावन के 160 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकर रखवाएगा। साथ ही 60 जगहों पर मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे। कंट्रोलरूम से इसकी निगरानी होगी और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। एक फोन कॉल में समस्या का समाधान किया जाएगा। महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि जन्मोत्सव को देखते हुए नगर आयुक्त व महापौर ने पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाएं सुनिश्तिच करने के निर्देश दिए हैं। मथुरा-वृंदावन के कई स्थानों पर विभाग द्वारा पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इसकी निगरानी के लिए भूतेश्वर स्थित कम्पाउंड कार्यालय में कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही 8218996344 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed