फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kovid vaccination campaign for children from 12 to 14 years

12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination campaign for children from 12 to 14 years
मथुरा। केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जनपद में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हुए दस दिन हो गए। बीते दस दिन में जनपद के 53 सरकारी केंद्रों के साथ लगभग 30 निजी स्थलों पर लगाए गए कैंपों में एक हजार से अधिक बच्चों को कोरोना के टीके टीके लगाए गए। स्कूलों में भी अभी यह अभियान पूरी तरह से तेजी नहीं पकड़ सका है। इसके पीछे होली की छुट्टी और स्कूलों में शुरू हुईं परीक्षाओं को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

16 मार्च को जनपद के राधिका विहार रोड स्थित दीक्षा स्कूल, मिलिट्री हॉस्पिटल, राया स्थित केडी पब्लिक स्कूल, गोवर्धन स्थित मुरारीकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव, मांट और महावन स्थित केडीएच स्कूल में 12 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो सौ से अधिक बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद होली की छुट्टियां हो गईं। 21 मार्च को फिर से शुरू हुए अभियान में 53 सरकारी और 41 गैर सरकारी एवं स्कूलों में लगाए गए शिविर में बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गईं। जबकि शुक्रवार को जनपद में सर्वाधिक 443 बच्चों को कोरोना की कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई। इसकी दूसरी डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने एक माह में एक लाख बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। जबकि बीते दस दिन में अभी तक एक प्रतिशत ही कोरोना का टीकाकरण हो सका है। इसके पीछे बीते दिनों होली की छुट्टी और स्कूलों में शुरू हुईं परीक्षाओं को माना जा रहा है।

केंद्रों पर बच्चों के पंजीकरण, टीकाकरण और प्रतीक्षालय के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों पर बायोलाजिकल-ई कंपनी की कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी भी दो खुराकें लगाई जाएंगी। बच्चों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ वॉक-इन (मौके पर) पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
- डॉ. मुनीष पौरुष जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed