फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kidnapper woman arrested

‘बजरंगी भाईजान’ बन मां की गोद में आया मासूम

Thu, 04 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
kidnapper woman arrested
कलेजे के टुकड़े से बिछड़ने के बाद तीन दिन से आंसू बहा रही आमीन की पत्नी नसरीन के दामन में अब अपार खुशियां हैं। उसके बच्चे का नाम ‘बजरंगी भाईजान’ रखा गया है।
विज्ञापन


 नसरीन ने बताया कि बेटे के मिलने की सूचना होलीगेट चौकी प्रभारी दफेदार ने पति के मोबाइल पर दी थी। इस खुशी में उनके आंसू निकल आए। बेटे के पास तक वे असमंजस रहीं।
विज्ञापन


11:30 बजे पति को साथ लेकर पुलिस अधिकारी आए तब कलेजे को ठंडक मिली। उन्होंने फिल्म बजरंगी भाईजान के आधार पर अपने बेटे का नाम ‘बजरंगी भाईजान’ रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमीन का कहना है कि बच्चा जाने से उसकी जिंदगी का सब कुछ खो गया था। नसरीन के सामने जाते ही वह बेटे के बारे में पूछती तो वह जवाब नहीं दे पाते थे। इससे वह पास जाने से कतराते रहे। तीन दिन कैसे कटे बता नहीं सकते।

आमीन की मां जमीना कहती हैं कि उनके नाती का वापस आना ऊपर वाले का करिश्मा और सब लोगों की दुआ का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed