फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Keshav Gaudiya procession taken out with grand tableaux

Mathura News: भव्य झांकियों के साथ निकाली केशव गौड़ीय शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Keshav Gaudiya procession taken out with grand tableaux
मथुरा। केशव गौड़ीय मठ द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। देश-विदेश के भक्त नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा केशव देव गौड़ीय मठ से प्रारंभ होकर होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी होते हुए चौक बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, छत्ता बाजार से होलीगेट होते हुए वापस मठ में आई। शोभायात्रा में देश-विदेश से आए भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। ढोलक की थापों ने लोगों को भी जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में अनेक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में मठ आचार्य श्री भक्ति वेदांत माधव महाराज, सचिव नरसिंह महाराज, बाबा महाराज, प्राण किशोर दास, तरुण कृष्ण, श्याम सुंदर, तमाल कृष्ण, ललिता देवी, कृष्णदासी मौजूद रहे। आचार्य माधव महाराज ने बताया कि मठ में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसमें भजन संध्या एवं कथा कीर्तन का आयोजन होगा। ठीक मध्य रात्रि में भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। 8 सितंबर को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed