फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kathawachak aniruddhacharya father video goes viral on social media

UP: 'जमीन को हड़प लिया...', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पिता का दर्द भरा वीडियो, फिर दी सफाई; पुलिस में शिकायत

Mon, 04 Aug 2025 06:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 04 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति खुद को कथावाचक का पिता बता रहे हैं। इसके बाद कथावाचक के पिता ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है।
 

विज्ञापन
kathawachak aniruddhacharya father video goes viral on social media
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य व उनके पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम से एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति खुद को अनिरुद्धाचार्य महाराज का पिता बता रहे हैं। उनका कहना है कि मेरा हाथ नहीं उठ रहा है। यहां आश्रम में कर्मचारी किसी की सुनते नहीं हैं। यहां आते हैं रंगदारी करते हैं। 
विज्ञापन


 

उन्होंने वीडियो में कहा है कि हमारे साथ व्यवहार ठीक नहीं हो रहा है। वह मोदीजी और योगीजी तथा मथुरा प्रशासन से अनुरोध करते हैं उनकी मदद की जाए। उनकी जमीन को हड़प लिया गया है। हालांकि इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है, जो अनिरुद्धाचार्य के पिता का है। वह वीडियो में कह रहे हैं कि उनके पुराने वीडियो को गलत ढंग से काट-छांटकर प्रसारित किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: नीरज अपराधी था या नहीं...पहला बड़ा अपराध और सीधा एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ पर सवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed