फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kansa Fort

28 लाख रुपये से बनेगी कंस किले की दीवार

Mon, 18 Nov 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kansa Fort
मथुरा। कृष्ण गंगा घाट के समीप कंस किले पर टीले को जेसीबी द्वारा खुदाई कर ट्रैक्टर में भरता हुआ। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर के कंस किले के दिन बहुरने वाले हैं। पुरातत्व संरक्षित इस धरोहर की दीवार और संवारने के लिए 40 लाख रुपये खर्च होगा। इसके लिए 20 लाख की राशि अवमुक्त हो गई। आरईडी (रुरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) इस कार्य को करेगा। सांसद हेमामालिनी की सिफारिश पर रिफाइनरी इस कार्य पर व्यय करेगा।
विज्ञापन

फिलहाल शहर के कंस किले के नीचे की तरफ मिट्टी खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मिट्टी महाविद्या के रामलीला ग्राउंड में डाली जा रही है। लगातार मिट्टी खोदाई के चलते अवैध खनन का शोरशराबा हो गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने हल्ला करने वाले दो युवकों को पकड़ा भी था।
विज्ञापन

इन लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि 40 लाख रुपये से कंस किले की दीवार का निर्माण रिफाइनरी करा रहा है। इसके पीछे मंशा पुरातत्व धरोहर को संजोए रखना, वहीं यमुना के बहाव से बचाव करना है। इस निर्माण को आरईडी कराएगा। फिलहाल पुरातत्व विभाग की परमीशन से मिट्टी खोदाई का कार्य चल रहा है। 20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed