{"_id":"6a383c9c4f0b7e0ed50fe96d","slug":"kanhas-city-immersed-in-yoga-mathura-news-c-369-1-mt11009-148363-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: योगमय हुई कान्हा की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: योगमय हुई कान्हा की नगरी
विज्ञापन
स्टेडियम में योग करते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ब्रजवासियों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही शहर के अन्य संस्थानों में भी योगाभ्यास किया गया।
स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में मुख्य आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा और डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की मौजूदगी में योग संगम कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। योगाचार्य सौरभ सिंह, पारुल शर्मा (मास्टर ट्रेनर) और शन्नू शुक्ला ने योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही तहसीलों, ब्लॉक, अमृत सरोवर, जिला कारागार समेत अन्य स्थलों पर भी योगाभ्यास कराया गया। योग प्रेरक प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योग से हमारा मन शांत एवं एकाग्रत रहता है। इधर, रिजर्व पुलिस लाइन में एसएससी श्लोक कुमार ने अधीनस्थों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ डिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।