फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanhaiya will play Holi with Hathras's gulal

Mathura News: हाथरस के गुलाल से होली खेलेंगे कन्हैया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya will play Holi with Hathras's gulal
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होने वाली होली के लिए विशेष तौर पर मंगाया गया है हाथरस से गुलाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में इस बार कन्हैया हाथरस के गुलाल से होली खेलेंगे। 20 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाली होली में इस गुलाल का प्रयोग किया जाएगा। प्रसाद स्वरूप भक्तों को भी यह गुलाल भेंट किया जाएगा। करीब 500 किलो गुलाल हाथरस से मंगवाया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली की धूम मचने लगी है। मंदिरों में हर रोज गुलाल उड़ रहा है। कान्हा को होली के गीत सुनाए जा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, गोकुल, महावन और बलदेव में होने वाले होली के आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रंगभरनी एकादशी को होली का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान को लगने वाला गुलाल हाथरस से मंगवाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान द्वारा बताया गया है कि जन्मस्थान पर होली इस वर्ष और भी भव्य रूप से मनाई जाएगी। भक्तों को भी प्रसाद स्वरूप गुलाल भेंट किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed