फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha will wear new attire on every Aarti in ISKCON temple

Mathura News: इस्कॉन मंदिर में कान्हा प्रत्येक आरती पर धारण करेंगे नई पोशाक

Wed, 06 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kanha will wear new attire on every Aarti in ISKCON temple

विज्ञापन
वृंदावन। इस्कॉन मंदिर में देशी-विदेशी भक्तजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हैं। भगवान राधाकृष्ण, कृ़ष्ण-बलराम के साथ निताई गौर महाप्रभु के लिए 18 नई पोशाकें बनाई जा रहीं हैं। मंदिर के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास के निर्देश पर स्वीडन के मूल निवासी मुख्य पुजारी मुकुंद दास द्वारा ये पोशाकें तैयार कराईं जा रहीं हैं।

इस्कॉन मंदिर में सात सितंबर को प्रात: 4.30 बजे से लेकर मध्य रात्रि 12 बजे होने वाली महा आरती तक छह आरतियों के भगवान कृष्ण-बलराम समेत अन्य श्रीविग्रहों कोनवीन पोशाक धारण कराई जाएंगी। सिल्क और जरी के कपड़ों की पोशाक पर गोटा, सितारे, और रंगबिरंगे बूटों का काम किया जा रहा है। पोशाक तैयार करने में एक दर्जन से अधिक कारीगर लगे हैं, जो कि मंदिर के भक्त भी हैं।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी रवि लोचन दास ने बताया कि श्रीप्रभु पाद की मंगला आरती प्रात: 4.10 बजे की जाएगी, इसके बाद मुख्य मंदिर की आरती की मंगला आरती 4.30 बजे, देशी-विदेशी भक्तों द्वारा गुरु पूजन के बाद धूप आरती 7.30 बजे, पुष्प आरती 8.30 बजे, राजभोग आरती दोपहर 12 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और रात 11 बजे से महाभिषेक का शुरू होगा। मध्य रात्रि 12 बजे महा आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी आरतियों में ठाकुरजी अलग-अलग पोशाक धारण करेंगे। शाम को फूलों की कलियों से तैयार पोशाक ठाकुरजी को धारण कराई जाएगी। इसके लिए आगरा और दिल्ली से सुगंधित फूल मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed