फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kam neend aur jank phood se kamajor ho raha livar

Mathura News: कम नींद और जंक फूड से कमजोर हो रहा लिवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
kam neend aur jank phood se kamajor ho raha livar
मथुरा। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षा के तनाव के कारण करवटें बदलना, ये सब सिर्फ थकान नहीं बढ़ा रहे बल्कि लिवर को भी कमजोर कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि 25 प्रतिशत लिवर से जुड़ी बीमारियों का एक कारण पर्याप्त नींद न लेना भी है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे फैटी लिवर, सूजन और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बीते माह से 16 साल से 25 साल तक के प्रतिदिन करीब 20-25 लोग इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. सिद्धार्थ धनगर के अनुसार लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थों) को बाहर निकालने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते तो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। कम नींद के कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे नॉन-ऐल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण उनका अनियमित जीवनशैली, फास्ट फूड का अधिक सेवन और नींद की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
छह से सात घंटे की पर्याप्त नींद लें, हरी सब्जियां, फल और पोषक तत्वों को अपने आहार में शामिल करें, परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी रात को जल्दी सोकर सुबह जल्दी जागने की डालें आदत, रोजाना योग, टहलना या हल्का व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है, सोने से एक घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, शराब और तले-भुने भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed