{"_id":"6632c3135d455091050e40a4","slug":"kali-procession-taken-out-in-baldev-display-of-pottery-mathura-news-c-29-1-mtr1013-230306-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बलदेव मेें काली की शोभायात्रा निकाली, पटेबाजी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बलदेव मेें काली की शोभायात्रा निकाली, पटेबाजी का प्रदर्शन
विज्ञापन
बलदेव। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे में काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुराना बस स्टैंड पर शुभारंभ थानाध्यक्ष संजय त्यागी, चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल ने मां काली की आरती उतार कर किया।
शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। काली स्वरूप बने बलराम शर्मा सभासद ने पटेबाजी का प्रदर्शन कर मन मोह लिया। लागुरां स्वरुपों ने पटेबाजी, तलवारबाजी, बनैटी, आग का चक्र, फनर का शानदार प्रदर्शन किया।
स्वागत समिति अध्यक्ष अनुज उपमन्यु, शिवा उपाध्याय, राजा शर्मा, अवधेश दुबे, राहुल तेहरिया, अवधेश तेहरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। जवाहर उपाध्याय, राजू भारद्वाज, मोहन पाठक, नंदो तेहरिया, नरेंद्र उपाध्याय, आशीष पाठक, कालीचरण उपमन्यु, राम पाठक आदि मौजूद रहे।