फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   JE and Lekhpal could not satisfy the villagers

ग्रामीणों को संतुष्ट नहीं कर पाए जेई और लेखपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
JE and Lekhpal could not satisfy the villagers
चौमुहां। छटीकरा-राधाकुंड मार्ग के चौड़ीकरण में विषमता के आरोप के बाद लोक निर्माण विभाग के जेई एवं लेखपाल ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। वे ग्रामीणों को संतुष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसवी सिंह एवं एसडीएम प्रशांत नागर को दिए ज्ञापन में चौड़ीकरण में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर माप करने में विषमताएं लाने का आरोप लगाया था। ज्ञापन में बताया गया था कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने कहीं 12 मीटर तो कहीं 14 मीटर चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम व अधिशाषी अभियंता ने ग्रामीणों को समान रूप से चौड़ीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही जेई व लेखपाल ने भी एसडीएम ऑफिस में चौड़ीकरण में 14 मीटर कराए जाने की बात कही थी। बुधवार को ग्रामीणों के मध्य पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अवनीश शर्मा व लेखपाल हरीनारायण ने बताया कि आबादी क्षेत्र में मार्ग को 12 मीटर व बिना आबादी क्षेत्र में 14 मीटर का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जेई व लेखपाल की इस बात का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि चौड़ीकरण एक समान ही किया जाए। चौड़ीकरण में विषमताएं न लाई जाएं। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी समान रूप से चौड़ीकरण करें, अन्यथा की स्थिति में ग्रामीणों के साथ रालोद आंदोलन के लिए बाध्य होंगा। दशरथ, यादराम,ओमप्रकाश, भगवत, श्याम, दया, गिर्राज सिंह, लक्ष्मण सिंह, विष्णु सिंह, राकेश, मुंशी, रतन सिंह, देवी सिंह, सुरेश,आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed