{"_id":"618437dbf8e4d17736ed79a1a08b1b26","slug":"jayant-chaudhari-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुप रहे तो पीढ़ियां भुगतेंगी परिणाम: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुप रहे तो पीढ़ियां भुगतेंगी परिणाम: जयंत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को जिले में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान वे केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को खत्म कर सरकार ने युवाओं को मायूस किया है। किसानों के पास आय का एकमात्र विकल्प खेती है और सरकार उसे भी छीनने का प्रयास कर रही है। यदि आज हम चुप बैठ गए तो हमारी आने वाली पीढ़ियां इसके दुष्परिणाम भुगतेंगी।
सौंख स्थित सोन और नंदगांव में जयंत ने कहा कि देश की सबसे बड़ी चौपाल में किसानों की बात कहने वाला कोई नहीं है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं और सरकार मौन। सरकार युवाओं को भी धोखा देने में लगी है जबकि युवाओं ने ही इसे चुना था। पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी माहौल और लोग देख कर भाषण देते हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में मात्र दो तीन जिले के ही लोग मेरिट में आए हैं।
इस दौरान जनता का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मैं आप लोगों के बीच किसान और मजदूरों का प्रतीक बन कर खड़ा रहूंगा। 23 मार्च को भट्टा पारसौल में महापंचायत में भाग लेने को भी कहा। विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक को चांदी का मुकुट पहना कर और गदा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार, रामस्वरूप सिंह, मोहन मुखिया, नंदगांव चेयरमैन बदन सिंह पहलवान, निरंजन सिंह धनगर आदि ने संबोधन किया।