फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jayant chaudhari in mathura

आज चुप रहे तो पीढ़ियां भुगतेंगी परिणाम: जयंत

Mon, 23 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 23 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
jayant chaudhari in mathura
रालोद महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को जिले में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान वे केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को खत्म कर सरकार ने युवाओं को मायूस किया है। किसानों के पास आय का एकमात्र विकल्प खेती है और सरकार उसे भी छीनने का प्रयास कर रही है। यदि आज हम चुप बैठ गए तो हमारी आने वाली पीढ़ियां इसके दुष्परिणाम भुगतेंगी। 
विज्ञापन


सौंख स्थित सोन और नंदगांव में जयंत ने कहा कि देश की सबसे बड़ी चौपाल में किसानों की बात कहने वाला कोई नहीं है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं और सरकार मौन। सरकार युवाओं को भी धोखा देने में लगी है जबकि युवाओं ने ही इसे चुना था। पूर्व सांसद ने कहा कि  मोदी माहौल और लोग देख कर भाषण देते हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में मात्र दो तीन जिले के ही लोग मेरिट में आए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान जनता का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मैं आप लोगों के बीच किसान और मजदूरों का प्रतीक बन कर खड़ा रहूंगा। 23 मार्च को भट्टा पारसौल में महापंचायत में भाग लेने को भी कहा। विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक को चांदी का मुकुट पहना कर और गदा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार, रामस्वरूप सिंह, मोहन मुखिया, नंदगांव चेयरमैन बदन सिंह पहलवान, निरंजन सिंह धनगर आदि ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed