फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami: Shri Krishna birthplace celebrated in three zones and 17 sectors

जन्माष्टमी : श्रीकृष्ण जन्मस्थान तीन जोन और 17 सेक्टरों में बांटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Shri Krishna birthplace celebrated in three zones and 17 sectors
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान को तीन जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। इस संबंध में डीएम और एसएसपी ने बुधवार को जन्मस्थान का निरीक्षण भी किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी सुरक्षा जन्मभूमि को निर्देश दिए कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्वाइंट्स पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जन्मभूमि को तीन जोन रेड, ग्रीन और यलो में बांटा गया है। वहीं, 17 सेक्टर भी बनाए गए हैं। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पांच कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। शासन स्तर से जिले को फोर्स उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें एक हजार से अधिक सिपाही, 100 से अधिक इंस्पेक्टर-दरोगा, 15 के करीब सीओ, 4 एडिशनल एसपी शामिल हैं। इनके अलावा पांच कंपनी पीएसी भी रहेगी। हालांकि आरएएफ शासन ने अभी नहीं दी है। बाहर से आने वाले पुलिस-पीएसी के जवानों के साथ ही जिले में थानों और लाइन में तैनात पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 25 अगस्त से ही सभी ड्यूटी शुरू हो जाएगी। बाहर से आने वाला फोर्स भी इसी दिन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमान संभाल लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed