फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   janambhoomi

चंद्रलोक बंगले में विराजमान हो ठाकुरजी ने दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
janambhoomi
चंद्रलोक बंगले में विराजमान हो ठाकुरजी ने दिए दर्शन
विज्ञापन

- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, बांटा गया खीर का प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। शरद पूर्णिमा महोत्सव रविवार को श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 8:30 बजे गोशाला में गो सेवा से हुआ। श्रीगिरिराज का पंचगव्य महाभिषेक किया गया। इसके श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीगिरिराज मंदिर के श्रीविग्रह के भव्य स्वरूप में छप्पनभोग अर्पित किए गए।

शाम चार बजे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को शरद पूर्णिमा पर परंपरागत भव्य चंद्रलोक के रूप में सजाया गया। जहां ठाकुर जी ने दिव्य चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पवित्र लीलामंच पर भजन गायन किया गया। ब्रज के रसिक भक्तजन द्वारा अपनी रसमयी वाणी में भजन-गायन कर श्रद्धालु भक्तगण भाव विभोर हो उठे। संपूर्ण जन्मस्थान परिसर गिरिराज जी के जयकारों-भजन कीर्तन से गूंज उठा। राहुलदास बिहारी एवं सहयोगी कलाकारों द्वारा भव्य महारास का सुंदर मंचन किया गया। महोत्सव का समापन ठाकुरजी महाशयन आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed