{"_id":"5e16241c8ebc3e87cf3e2680","slug":"jam-problem-become-dengerous-mathura-news-agr423851864","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से लेकर शहर में जाम, ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से लेकर शहर में जाम, ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम
विज्ञापन
फोटो 5 मसानी से डीग गेट की ओर आने वाली मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। बुधवार की सुबह हाईवे से लेकर शहर में जगह-जगह जाम से लोग कराह उठे। ऐसा ही कोई मार्ग होगा, जहां जाम न लगा हो। बस कमी थी तो इस जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और पुलिस की सतर्कता की।
लंबी-लंबी वाहनों की कतारों में फंसे स्कूली बच्चे और वाहन चालक पुलिस के ट्रैफिक प्लान को कोसते दिख रहे थे। आगरा-दिल्ली हाईवे, गोवर्धन रोड, शहर के दरेसी रोड, मथुरा-वृंदावन रोड, कृष्णानगर, नए बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा, कोतवाली रोड, चौक बाजार, छत्ता बाजार, क्वालिटी तिराहे, आर्यसमाज रोड और डीगेट तिराहा और मसानी चौराहे पर सुबह से जाम में फंसे लोग परेशान हो गए।
जाम में स्कूली वाहन और इमरजेंसी वाहनों को निकलने के लिए जगह तक नहीं बची। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस और ट्रैफिक प्लान को कोसते दिखे। खास यह है कि हाईवे और शहर में लगे जाम को खुलवाने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी जहमत उठाता नहीं दिखा। हर तरफ जाम ही जाम से हर कोई कराह उठा।
विज्ञापन
जाम से एंबुलेंस निकालने के लिए बच्ची के मां-बाप लगाते रहे गुहार
मथुरा। गोवर्धन मार्ग पर जाम में फंसी एंबुलेंस में बीमार बच्ची के माता और पिता बार-बार उतरकर लोगों से एंबुलेंस को जाम से निकालने की गुहार लगाते रहे, पर जिस कदर जाम लगा था तो कोई भी मदद को आगे नहीं आया।
आखिर में इस बच्ची ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। मतलब जाम नहीं होता तो बच्ची को सही समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसे मामलों में पुलिस को भी इमरजेंसी वाहनों को जाम से निकालने के लिए विशेष इंतजाम किया जाना चाहिए।
जाम खुलवाने को जुटी रही ट्रैफिक पुलिस
जाम के लिए चौराहे-तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद थी। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाकर उसे खुलवाया गया। जल्द ही जाम से निपटने को सही प्लान बनाया जाएगा।
- डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक