फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jam on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jam on Yamuna Expressway
मांट( मथुरा)। होली के त्योहार की छुट्टी खत्म होते ही दिल्ली सहित एनसीआर में नौकरी करने वालों के जाने की वजह से रविवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिसके चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हालत खराब हो गए। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने 10 कर्मचारियों को अधिक लगाकर जाम को खुलवाया का प्रयास किया। इसके बाद भी शाम से लेकर देर रात लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक वाहन टोल का पास फंसे रहे।
विज्ञापन

रविवार को होली के त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही आगरा और मथुरा से दिल्ली की तरफ जाने की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर करीब तीन किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद हजारों की संख्या में गाड़ियां फंसी रहीं जिसके चलते गाड़ियों में सवारों की हालत बिगड़ने लगी। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे अधिकारियों ने 10 से अधिक टीसी को काम करने पर लगाया और वाहनों को जैसे-तैसे निकाला।
विज्ञापन

करीब तीन गुना बढ़ा दबाव
टोल प्लाजा के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन एक दिन में 17 से 24 हजार के मध्य वाहन गुजरते हैं लेकिन रविवार को संख्या करीब गुनी हो गई। चूंकि शाम के वक्त ही अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया जो देर रात तक रहा। वहीं एंबुलेंस को उनको दूसरी लेन से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज की होली देखने वालों की भी भीड़
वीकेंड होने के बाद दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने आए। इसके अलावा बड़ी संख्या में भक्तों ने होली का पर्व मथुरा में मनाया था। उनकी वापसी होने के कारण भी वाहनों का और भी दबाव बढ़ गया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर के वाहनों के कारण जाम लग जाता है। त्योहार होने के कारण भी शाम को बड़ी संख्या में वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन बढ़ जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed