{"_id":"5ee378218ebc3e432027535c","slug":"jam-on-national-hiway-and-city-mathura-mathura-news-agr445784290","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में हाईवे और शहर में लगा जाम, फंसे लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में हाईवे और शहर में लगा जाम, फंसे लोग हुए परेशान
Sat, 13 Jun 2020 10:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यदि आप एनएच-19 से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो सावधान। अलवर पुल के जाम में फंसकर आपके दो घंटे तक खराब हो सकते हैं। यही हाल शहर में वृंदावन की तरफ जाने वाली सड़कों का है। सीवर लाइन की खोदाई के चलते यहां पर भी सिर्फ एक ही तरफ की सड़कों से आवागमन हो रहा है। जिसके चलते दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहते हैं।
हाईवे से लेकर से शहर की सड़कों तक पर जाम ही जाम है। हाईवे पर विगत करीब एक सप्ताह से अलवर पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके चलते केवल एक ही रास्ते से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस आवागमन के चलते यहां पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस कतार के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
इसी प्रकार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर बिरला मंदिर तक की सड़क पर सीवर लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। इसके चलते सड़क का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से खुदा पड़ा है। केवल एक तरफ का रास्ता ही चालू है। पुलिसकर्मियों द्वारा यहां पर खड़े होकर रुक-रुक कर वाहनों को निकाला जा रहा है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इन स्थानों पर काम चल रहा है जिसके चलते आवागमन में अवरोध बना रहता है।