{"_id":"5f2813848ebc3e9f641e9d6a","slug":"jalaabhishek-mathura-news-agr4532835200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन पर्व पर रंगेश्वर महादेव के राखी बांधती युवती।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी। शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भगवान शिव के भक्त उमड़ पड़े। बेलपत्र, धतूरे से भोलेनाथ की आराधना की गई। शाम को मंदिरों में फूल और बर्फ के बंगले सजाए गए। रंगेश्वर और भूतेश्वर मंदिर पर सुबह से ही भक्त लाइन में लगकर पूजन करने पहुंचे।
गोकर्णनाथ महादेव मंदिर पर भीड़ रही। पीपलेश्वर, गर्तेश्वर महादेव मंदिर पर लोगों में जल चढ़ाया। महावन के चिंताहरण पर भक्तों ने पूजन कर मनौती मांगी। शाम को मंदिरों में बर्फ और फूल के बंगले सजाए गए। चामुंडा मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों ने पूजन किया। महंत विष्णु चतुर्वेदी के सानिध्य में भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। रात में महाआरती का आयोजन हुआ।
मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया था। इधर, रंगेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भोले बाबा का सुंदर शृंगार किया। मंदिर के सेवायत नीरज गुरु ने श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद भेंट किया। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। रंगेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए महेश शर्मा, राम किशोर ने बताया की आज का दिन बड़ा ही अच्छा माना जाता है। रक्षाबंधन के मौके पर सभी शिव मंदिरों में पूजा कर रहे हैं। भगवान शिव की पूजा सावन के सोमवार पर जो करता है उसे भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।