{"_id":"6414ad24c815cb57880b1b39","slug":"jaipur-directly-connected-to-bajna-bus-will-run-daily-mathura-bajna-two-buses-mathura-news-c-29-1-mtr1008-40789-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बाजना से सीधे जुड़ा जयपुर, रोज दौड़ेगी बस मथुरा-बाजना दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बाजना से सीधे जुड़ा जयपुर, रोज दौड़ेगी बस मथुरा-बाजना दो बसें
Fri, 17 Mar 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। अब बाजना से जयपुर सीधे पहुंचना आसाना होगा, वहीं मथुरा भी सुकून से ग्रामीण पहुंच सकेंगे। रोडवेज ने तीन बसें इस मार्ग पर चलाई हैं। इससे बाजना, नौहझील, शेरगढ़, छाता के आसपास के ग्रामीणों का इस बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
अभी तक ग्रामीणों को मथुरा पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा था। लंबे समय से रोडवेज बसों के संचालन की मांग ग्रामीण कर रहे थे। आखिरकार ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने तीन बस सेवा इस मार्ग पर शुरू कर दी हैं। इनमें एक बस बाजना से सीधे जयपुर के लिए चलेगी तो दो बसें अप और डाउन रूट पर मथुरा से बाजना चलाई गई हैं। बसों के चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लगातार हो रही मांग के अनुरूप इन बसों के संचालन से ग्रामीण अब आसानी से मथुरा आ और जा सकेंगे। मथुरा डिपो के एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि बाजना से चलकर बस नौहझील, शेरगढ़, छाता, जैंत होते हुए हाईवे से बस अड्डे पहुंचेंगी। इसी तरह से मथुरा से चलकर दूसरी बस बाजना इसी मार्ग से पहुंचेंगी। इस बीच के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा बाजना से जयपुर के लिए प्रतिदिन शाम 5.30 बजे बस शुरू की गई है। यहां के लोग सीधे अब जयपुर से जुड़ जाएंगे।