फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jaipur directly connected to Bajna, bus will run daily, Mathura-Bajna two buses

Mathura News: बाजना से सीधे जुड़ा जयपुर, रोज दौड़ेगी बस मथुरा-बाजना दो बसें

Fri, 17 Mar 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jaipur directly connected to Bajna, bus will run daily, Mathura-Bajna two buses
मथुरा। अब बाजना से जयपुर सीधे पहुंचना आसाना होगा, वहीं मथुरा भी सुकून से ग्रामीण पहुंच सकेंगे। रोडवेज ने तीन बसें इस मार्ग पर चलाई हैं। इससे बाजना, नौहझील, शेरगढ़, छाता के आसपास के ग्रामीणों का इस बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


अभी तक ग्रामीणों को मथुरा पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा था। लंबे समय से रोडवेज बसों के संचालन की मांग ग्रामीण कर रहे थे। आखिरकार ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने तीन बस सेवा इस मार्ग पर शुरू कर दी हैं। इनमें एक बस बाजना से सीधे जयपुर के लिए चलेगी तो दो बसें अप और डाउन रूट पर मथुरा से बाजना चलाई गई हैं। बसों के चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लगातार हो रही मांग के अनुरूप इन बसों के संचालन से ग्रामीण अब आसानी से मथुरा आ और जा सकेंगे। मथुरा डिपो के एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि बाजना से चलकर बस नौहझील, शेरगढ़, छाता, जैंत होते हुए हाईवे से बस अड्डे पहुंचेंगी। इसी तरह से मथुरा से चलकर दूसरी बस बाजना इसी मार्ग से पहुंचेंगी। इस बीच के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा बाजना से जयपुर के लिए प्रतिदिन शाम 5.30 बजे बस शुरू की गई है। यहां के लोग सीधे अब जयपुर से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed