फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jaint police caught 330 boxes of illegal liquor with truck, two arrested

Mathura News: जैंत पुलिस ने ट्रक के साथ पकड़ी 330 पेटी अवैध शराब, दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jaint police caught 330 boxes of illegal liquor with truck, two arrested
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत पुलिस ने स्वाट टीम व स्पेशल रिवार्डेड टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान लगभग 330 पेटी शराब बरामद की है। बरामद शराब और ट्रक की कीमत 30-30 लाख रुपये है दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जैंत प्रभारी अजय वर्मा गत दिवस अल्हेपुर कट के पास चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली की ट्रक में अवैध शराब लाई जा रही है। पुलिस ने ट्रक रुकवा कर चेक किया तो उसमें 330 पेटी पंजाब प्रांत की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो शराब तस्कर पप्पू निवासी ग्राम पराना, थाना डूंगला, चित्तौड़गढ़ राजस्थान व श्रवण भावरे निवासी बिहारीपुरा, थाना मंगलवाड़ चित्तौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि तस्कर पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में अधिक मूल्य पर बेचते हैं। पुलिस से बचने के लिए राजमार्ग के बजाए लिंक रोड से जाते हैं। भ्रमित करने के लिए ट्रक में भूसी के बोरे लाद उनके नीचे शराब की पेटी रख लेते हैं। टीम में स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, आशीष कुमार, राजेंद्र सिंह, विशाल गौतम, सुरेंद्र कुमार, सोनू भाटी, प्रीत कुमार, राहुल बालियान, रमन चौधरी, रोहित कुमार, ऊदल सिंह, हरिजेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed